एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान राज्य के बी.एड. महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी छात्र राज्य के संस्थानों में चार वर्षीय बीए बीएड/ बीएससी बीएड [B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed.] या दो वर्षीय बीएड [B.Ed.] पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके भी आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
| ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि | 5 मार्च 2025 |
| एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट | 7 अप्रैल 2025 |
| प्रवेश परीक्षा की तिथि | 15 जून 2025 |
2 वर्षीय बीएड प्रोग्राम के लिए योग्यता
दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्र ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक/ परास्नातक किया हो। आरक्षित वर्ग (केवल राज्य के मूल निवासी) के लिए पासिंग पर्सेंटेज 45 प्रतिशत तय किया गया है।
4 वर्षीय बीएड के लिए पात्रता
चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्र ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर अथवा इसके समकक्ष बोर्ड से उच्च माध्यमिक परीक्षा (10+2/ इंटरमीडिएट) न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ पास किया हो। आरक्षित श्रेणी ने बारहवीं कक्षा 45% अंकों के साथ पास की हो।
NEWS BY JAGRAN